फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस टकराने से डेमू का इंजन फेल, यात्री हलाकान

Tue, 03 Jun 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रतापगढ़ के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन का इंजन शुक्रवार की रात कुंदनगंज और हरचंदपुर स्टेशन के बीच भैंस टकराने से फेल हो गया। इससे करीब चार घंटे तक लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। कई एक्सप्रेस ट्रेनें लखनऊ और रायबरेली के बीच विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी रहीं। गंगा-गोमती एक्सप्रेस के इंजन की मदद लेकर ट्रेन को हरचंदपुर पहुंचाया गया। इसके बाद आवागमन सुलभ हो सका। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना उस समय घटी, जब डेमू ट्रेन लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही थी। ट्रेनें लेट होने से यात्रियों में अफरातफरी रही। यात्री अपने गंतव्य स्थान देर से पहुंचे।
विज्ञापन

लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रही डेमू ट्रेन शुक्रवार की रात करीब 7:30 बजे कुंदनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से आगे के लिए चली थी कि तभी कुंदनगंज और हरचंदपुर के बीच अचानक ट्रेन के इंजन से एक भैंस टकरा गई। इससे ट्रेन का इंजन फेल हो गया और गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। इसकी सूचना मिलने के बाद रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन के लखनऊ-रायबरेली रेलखंड पर खड़ी हो जाने से अन्य ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया। लखनऊ जा रही काशी विश्वनाथ, पद्मावत एक्सप्रेस और लखनऊ से आ रही गंगा-गोमती सहित कई ट्रेनें रास्ते के स्टेशनों पर ही रोक ली गईं। हालांकि रेल अधिकारियों ने तमाम प्रयास किए, लेकिन इंजन सही नहीं हो सका। बाद में लखनऊ की ओर से आई गंगा-गोमती एक्सप्रेस के इंजन से ट्रेन को हरचंदपुर पहुंचाया। इसके बाद देर रात ट्रेनों का आवागमन शुरू हुआ। रायबरेली रेलवे स्टेशन से पहुंचा इंजन डेमू को रात करीब डेढ़ बजे रायबरेली लेकर आया। शनिवार की सुबह डेमू को यहीं से लखनऊ वापस कर दिया गया। इस दौरान करीब सात घंटे तक ट्रेन हरचंदपुर रेलवे स्टेशन पर ही खड़ी रही। हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे डेमू ट्रेन को दूसरे इंजन से जोड़ कर आगे के लिए रवाना किया गया। वहीं रायबरेली रेलवे स्टेशन के अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह डेमू को रायबरेली से ही लखनऊ वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें