फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड सिपाही और प्रधान के घर 25 लाख की चोरी

Wed, 28 May 2014 05:32 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर-इन्हौना (रायबरेली)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार की रात चोरों ने एक रिटायर्ड सिपाही और प्रधान के घर से डेढ़ लाख की नकदी समेत 25 लाख रुपये से ज्यादा का माल उड़ा लिया। नसीबराद थाना क्षेत्र में चोरों ने रिटायर्ड सिपाही के घर की कुंडी तोड़कर घटना को अंजाम दिया, वहीं शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में प्रधान के घर में चोर दीवार पर सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए। दोनों घटनाओं की तहरीर थाने में दी गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

नसीराबाद मेंसदा का पुरवा मजरे कांटा गांव निवासी राम इकबाल रिटायर्ड सिपाही है। सोमवार को वह परिवार के साथ छत पर सो रहा था। रात में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए। बक्से का ताला न खुलने पर चोर चार बक्से गांव के बाहर तालाब के किनारे उठा ले गए। वहां पर उनकी कुंडियां तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। देर रात में परिवारीजन जगे तो दरवाजा खुला देख सन्न रह गए। अलमारी का सामान इधर-उधर फैला देख सभी ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इधर-उधर खोजबीन की, लेकिन चोर नहीं मिले। सुबह ग्रामीणों को तालाब के किनारे चार बक्से पड़े मिले। इसमें से कपड़ों को छोड़कर अन्य जेवर गायब थे। पीड़ित ने बताया कि चोर 19 लाख रुपये के जेवर और 90 हजार नकद चोरी कर ले गए। नसीराबाद एसओ आरबी सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। उधर, शिवरतनगंज के परसौना मजरे रतवलिया मैंझार गांव निवासी दिलीप कुमार वर्तमान समय में इसी ग्राम सभा के प्रधान हैं। सोमवार रात दिलीप अपने परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। रात में चोर दीवार पर सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़ गए। जीने के रास्ते से छत और फिर घर के अंदर कूद गए। बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी 50 हजार की नकदी समेत पांच लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें