फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से तीन मरे

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में संक्रामक रोगों का कहर नहीं थम रहा है। शुक्रवार को बुखार की चपेट में आने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। हाल यह है कि एक तरफ लोग जहां अपनी जान गंवा रहे हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी हरकत में नहीं आया है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी-पीएचसी में रोगियों की तादाद बढ़ने के बावजूद इलाज के नाम पर महज खानापूरी की जा रही है। बदलता मौसम इसकी मुख्य वजह बन रहा है।
विज्ञापन

इधर, मई की शुरूआत से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कभी बदली छा जाती है तो कभी चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल हो जाते हैं। नतीजतन संक्रामक बीमारी बढ़ रही है। लोग डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। अमेठी जिले के जायस कस्बा निवासी घनश्याम शंकर (70) को कई दिन से बुखार आ रहा था। काफी इलाज कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। गुरुवार की रात परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान घनश्याम ने दम तोड़ दिया। शहर के मलिकमऊ कॉलोनी की रहने वाली सुंदारा देवी (65) को भी कई दिन से बुखार आ रहा था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सुंदारा की मौत हो गई। प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र के गद्दूपुर की रहने वाली सुनीता (20) ने भी बुखार आने से दम तोड़ दिया। जिले में संक्रामक रोग किस तरह बढ़ रहा है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मई में अब तक 10 लोग जान गंवा चुके हैं। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी शुक्ला का कहना है कि गर्मी के चलते बुखार, डायरिया के रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल आने वाले रोगियों को बेहतर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें