फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर पर मंगल कलश रख निकाली घटयात्रा

Sat, 10 May 2014 05:31 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर के सिविल लाइंस स्थित नवनिर्मित भगवान वासुपूज्य दिगम्बर जैन मन्दिर में आयोजित पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का शुभारम्भ शुक्रवार को हुआ। पहले दिन पीत वस्त्र धारण कर महिलाओें ने सिर पर कलश रखकर घटयात्रा निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। महिलाएं पीली साड़ी, मुकुट व मोतियों की माला धारण करके सिर पर मंगल कलश में शुद्धि जल व नारियल लेकर निकली। वहीं पुरुष मन्दिर में शुद्ध की गई पीली धोती, दुपट्टा, मुकुट व माला धारण कर आकर्षक रूप से सजायी गयी बग्घियों में विराजमान रहे।
विज्ञापन

घट यात्रा का शुभारम्भ सिविल लाइंस जैन मन्दिर से हुआ, जो गोरा बाजार चौराहा, फिरोज गांधी नगर, दूरभाष केन्द्र होते हुए लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर स्थित भगवान महावीर पार्क से वापस जैन मन्दिर पहुंचा। गुरू आज्ञा सौरभ सागर से प्राप्त कर प्रतिष्ठाचार्य अजित कुमार शास्त्री ग्वालियर और सह प्रतिष्ठाचार्य अशोक शास्त्री ने मंत्रोच्चारण कर मंगल कलश की स्थापना की। मंत्रोच्चारण के साथ शांति हवन और प्रतिमाओं की आकार शुद्धी की गई। शाम को गुरुभक्ति, आरती और शास्त्र सभा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें