फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में युवक मरा, 10 घायल

Sun, 16 Mar 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों-शिवगढ़ (रायबरेली)। अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के बाबाखेड़ा मजरे सेमरी निवासी रामू (24) पुत्र भगौती प्रसाद शनिवार सुबह गांव के ही पवन लोधी के ट्रैक्टर पर बैठ कर घर से निकला था। पवन अपने ट्रैक्टर में मिक्सर मशीन बांधकर खांड़ेपुर गांव स्लैब डालने जा रहा था। रामू अन्य मजदूरों के साथ मिक्सर मशीन पर बैठा था। जवाहर राजकीय इंटर कॉलेज सेमरी के पास झटका लगने पर रामू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों और पवन ने उसे प्राइवेट डाक्टर के पास पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां शीतला देवी, पिता भगौती प्रसाद, भाई मुन्नीलाल व मटरू का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस को बिना सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष विद्यासागर ने बताया की घटना की जानकारी नहीं है। उधर शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बछरावां से शिवगढ़ जा रहा ऑटो गूढ़ा गांव के पास बेकाबू होकर पलट गया। इससे उस पर सवार रामनारायन निवासी कोरिहर गुरुबख्शगंज, विद्यावती, राजेश, मुकेश, ललिता निवासी बैंती, आशीष निवासी जगन्नाथपुर समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी को सीएचसी शिवगढ़ में भर्ती कराया गया है। रामनरायन और विद्यावती की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें