फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी मंडी में छापे से भड़के व्यापारी

Sun, 16 Mar 2014 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम को शनिवार को व्यापारियों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। मिलावटखोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सब्जी मंडी में छापा पड़ते ही व्यापारियों का गुस्सा भड़क उठा। देखते ही देखते दर्जनों व्यापारी एकत्र हो गए और टीम को नमूने लेने से रोक दिया। नमूने को लेकर जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान टीम को लौटाने के लिए व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि व्यापार के समय टीम छापे डालकर ग्राहकों को भड़काने का काम कर रही है। व्यापारियों ने टीम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। विरोध के बावजूद टीम ने दोनों से एक-एक नमूने भरे। विरोध बढ़ने के कारण टीम दो नमूने लेकर बैरंग लौटगई। होली पर मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रदीप पटेल संग एक टीम सब्जी मंडी पहुंची। टीम ने सुशील सोलानी की दुकान से बेसन का नमूना लेने का प्रयास किया तो व्यापारी नेता आ गए और विरोध शुरू कर दिया। हालांकि विरोध के बाद भी टीम ने बेसन का नमूना ले लिया। सब्जी मंडी में ही गोरेलाल मुंशीगंज वाले की दुकान पर छापा पड़ते ही व्यापारी और नाराज हो गए। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इसके बाद भी टीम ने सरसों के तेल का नमूना लिया। दो नमूने लेने के बाद व्यापारी और भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो टीम लौट गई और व्यापारी शांत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें