फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में जिंक और डीएपी के नमूने फेल

Fri, 13 Dec 2013 05:43 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कृषि विभाग की ओर सेे लिए गए डीएपी और जिंक के नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। नमूने मानक के अनुरूप न मिलने पर खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है। जांच में इफ्को ब्रांड जिंक और पीपीएल ब्रांड डीएपी के नमूने फेल मिले हैं। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने कुछ महीने पहले जिले की दुकानों पर खादों के 141 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच रिपोर्ट आने पर खाद के नौ नमूने फेल पाए गए हैं। डीएपी के चार नमूने फेल आए हैं। इसमें पीपीएल, नवरत्ना और आरपीएफ ब्रांड की डीएपी शामिल है। सभी डीएपी मानक के अनुरूप नहीं मिली। इसके अलावा इफ्को ब्रांड जिंक के भी नमूने जिले में कई दुकानों पर लिए गए थे। जांच में जिंक के नमूने फेल पाए गए हैं। गुरुबख्शगंज में लिया गया सुपर फास का नमूना भी जांच में फेल पाया गया है।
नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। कृषि विभाग संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया में जुट गया है। जिला कृषि अधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें