फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखाड़ फेंके कांग्रेस सरकार : कल्वे जव्वाद

Tue, 17 Sep 2013 05:36 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिया धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने जनता से केंद्र की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में रोड शो करने आए जव्वाद ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमान बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस से नफरत करें। उन्होंने मुजफ्फरनगर कांड का जिक्र करते हुए यूपी सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि मुसलमानों का उत्पीड़न करने वाली इस सरकार को करारा जवाब दिया जाएगा। मुसलमान सपा सरकार को कुर्सी पर बैठा सकता है तो उतारकर फेंक भी सकता है।
विज्ञापन

धर्मगुरु का काफिला दोपहर बाद रायबरेली पहुंचा। स्वराजनगर में इसे रोक दिया गया, जहां से बड़ी संख्या में लोग जुलूस निकालकर कहारों का अड्डा चौराहे पर पहुंचे। यहां पर आयोजित जनसभा में कल्वे जव्वाद ने कांग्रेस को मुसलमानों का विरोधी बताते हुए कहा कि इस दल ने कुछ देने के बजाय हमारा हक छीना है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि मुसलमान बीजेपी से नफरत क्यों करता है। भीड़ से जवाब आया, बाबरी मस्जिद ढहाने के कारण। इस पर धर्मगुरु ने कहा कि बीजेपी ने एक धर्म स्थल गिरवाया, लेकिन कांग्रेस ने एक दर्जन धार्मिक स्थल गिरवा दिए। इसलिए मुसलमान बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस से कई गुना नफरत करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह धार्मिक स्थलों को तोड़ा गया और विरोध करने वालों पर लाठीचार्ज किया गया, उससे जाहिर है कि कांग्रेस नेतृत्व जानकर भी अंजान बना है। सभा के बाद अनुमति न होने के बावजूद रोड शो शुरू हुआ। इसमें डिग्री कॉलेज से कलेक्ट्रेट जाने के लिए लोग आगे बढ़े, पर उनको रोक दिया गया। इस पर समर्थकों ने जाम लगा दिया। धर्मगुरु ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम ओमप्रकाश को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें