फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को ट्रक ने रौंदा, दो घायल

Thu, 22 Aug 2013 05:34 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब नौ बजे एक पुजारी को ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

गायत्रीनगर निवासी रामचंद्र (50) देर शाम भोजन करने के बाद रायबरेली-सुल्तानपुर राजमार्ग के किनारे टहल रहे थे। उसके संग दो लोग और थे। इसी दौरान ट्रक ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे वे घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां रामचंद्र ने दम तोड़ दिया। मिल एरिया एसओ मनोज मिश्रा ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। घायलों का नाम-पता मालूम नहीं हो सका है। रामचंद्र मंदिरों में पूजापाठ कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें