फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा की 1200 दुकानों पर ताला, ` ढाई करोड़ का कारोबार ठप

Sat, 11 May 2013 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट के आह्वान पर शुक्रवार को मेडिकल स्टोर संचालकों ने अपनी दुकानों के ताले नहीं खोले। शहर सहित जिले की करीब 1200 दवा की दुकानों में तालाबंदी होने के कारण करीब ढाई करोड़ रुपये का कारोबार ठप रहा। एक ओर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदर्शन करके मांगों को पूरा कराने की मांग कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर रोगी व उसके घर के लोग दवाओं के लिए भटक रहे थे। दिनभर दवा की दुकानें बंद होने के कारण रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दवा दुकानदारों की हड़ताल के चलते शुक्रवार को शहर के अधिकांश मेडिकल स्टोर पूरे दिन बंद रहे। सुबह जिला अस्पताल चौराहे पर केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एकत्र होकर जमकर प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने कहा कि यह हड़ताल तो मात्र एक दिन के लिए थी, यदि सरकार ने मांगों को पूरा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन के लिए दवा की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से दवा विक्रेताओं को परेशान करने का काम कर रही है। अब केमिस्ट एसोसिएशन किसी भी हाल में चुप नहीं बैठेगा। महामंत्री संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार दवा की फुटकर दुकानों पर फार्मासिस्टों की अनिवार्यता को समाप्त करे। दवा व्यवसायी अतुल बाजपेयी व अजहर आलम ने कहा कि किसी भी हाल में दवा विक्रय के क्षेत्र में एफडीआई को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
कहा कि अन्यायपूर्ण दवा कानून संशोधन-2008 में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि नयी दवा नीति को लागू रखा जाए, इससे दवा दुकानदारों व रोगियों को लाभ होगा। संदीप जैन ने कहा कि दवा व्यवसाय एक पवित्र व्यवसाय है, इसमें गड़बड़ी करने वाले बडे़ व्यापारियों पर कार्रवाई की जाए। केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि मांगों को पूरा न किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी जाएगी। इस मौके पर उमेश भार्गव, आलोक मिश्रा, दिनेश सिंह, राकेश पांडेय, सुधीर सिंह, प्रवीण मिश्रा आदि मौजूद रहे। उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी दवा दुकानदारों ने मेडिकल स्टोरों के ताले बंद रखे। बछरावां, जगतपुर, ऊंचाहार, गुरुबख्शगंज, सरेनी, डलमऊ, परशदेपुर, महराजगंज, सलोन, जायस सहित जिले के सभी कस्बों में दवा की दुकानें बंद रहीं। इससे रोगियों को काफी दिक्कतें पेश आईं। उधर, लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, दवा विक्रेताओं की देशव्यापी हड़ताल के क्रम में केमिस्ट एसोसिएशन लालगंज के बैनर तले शुक्रवार पूरा दवा बाजार ठप रहा। हनुमान मंदिर बेहटा चौराहा में बैठक के बाद सभी दवा विक्रेताओं ने नगर भ्रमण कर विरोध प्रदर्शन किया। यहां हड़ताल को सफल बनाने में चक्रपाणि त्रिवेदी, संतोष सिंह, मनोज रस्तोगी, गोविंद गुुप्ता, भानू , कल्लू खन्ना शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें