फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी से हारकर दी जान

Thu, 04 Apr 2013 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में अलग-अलग स्थानों पर जिंदगी से हारकर दो लोगों ने खुदकुशी कर ली। पहली घटना में मामा के घर आए एक युवक ने जहां ट्रेन से कटकर जान दे दी, वहीं दूसरी घटना में इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्रा नहर में कूद गई। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि छात्रा को गोताखोर नहर में खोजने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के ओसाह निवासी पंकज मौर्या (20) पुत्र शिव कुमार मौर्या मंगलवार को अपने मामा संत प्रसाद मौर्य के गांव हरचंदपुर आया था। तड़के उसका शव गांव से चंद कदम दूर रेल पटरी पर पाया गया। सूचना पर हरचंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जेे में लिया। जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि ‘जिंदगी से निराश होकर मैं खुदकुशी कर रहा हूं। मेरे किसी घर वाले को परेशान न किया जाए।’ पंकज की शादी तय हो गई थी। 18 मई को तिलक था, जबकि दो जून को वह सात फेरे लेने वाला था। थानेदार एसके राय ने बताया कि युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी की है। ऐसा उसने किस ट्रेन से किया, इसका पता लगाया जा रहा है। सुसाइड नोट उसी का लिखा हुआ है। इसमें व्यक्तिगत कारणों से जान देने की बात कही गई है। ये कारण क्या थे, परिजनों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, अमावां व महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, महराजगंज तहसील क्षेत्र के पोखरनी गांव निवासी मुन्नूलाल यादव की बेटी सरोज यादव (18) इंटर फाइनल की परीक्षा दे रही थी। महराजगंज जीजीआईसी केंद्र पर परीक्षा देने जाती थी। बुधवार को हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र का पेपर था। साइकिल से परीक्षा देने के लिए घर से निकली। छात्रा परीक्षा केंद्र न जाकर रायबरेली रोड स्थित शारदा सहायक नहर पर पहुंची। यहां दोपहर बाद करीब दो बजे साइकिल पुल पर खड़ी करके नहर में छलांग लगा दी। इससे पहले उसने अपना नाम पता लिखकर साइकिल में लगा दिया था। उसे नहर में कूदता देख उधर से गुजर रहे लोगों ने सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद मिल एरिया थानेदार आरपी रावत और गोताखोर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक छात्रा गहरे पानी में गुम हो गई थी। काफी प्रयास के बावजूद अभी तक छात्रा का पता नहीं चल सका है। थानेदार का कहना है कि छात्रा ने ऐसा क्यों किया, परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें