फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के घर से ढाई लाख का माल उड़ाया

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सर्दी के साथ ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। बावजूद पुलिस चोरों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। मंगलवार की रात चोरों ने एक शिक्षक के घर में घुसकर नकदी, गहने समेत ढाई लाख का माल पार कर दिया। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के सवैया मीरा गांव निवासी सुरेश बहादुर सिंह मुरादाबाद में शिक्षक पद पर तैनात हैं। उनका परिवार गांव में रहता है। रात में चोरों ने घर में घुसकर बक्सों का ताला तोड़ डाला और नकदी, गहने, कपड़ा आदि सामान उठा ले गए। चोरों ने बड़े आराम से चोरी की घटना को अंजाम दे दिया, लेकिन इसकी भनक न तो परिजनों और न ही ग्रामीणों को लगी। बुधवार की सुबह घर का सामान इधर-उधर पड़ा होने और टूटे बक्से देख परिजनों के होश उड़ गए। शिक्षक के भतीजे ज्ञानेंद्र सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दी। ज्ञानेंद्र के मुताबिक, चोर 20 हजार रुपये की नगदी, दो लाख रुपये के गहने समेत ढाई लाख रुपये का सामान चुरा ले गए। उधर, एसओ का कहना है कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें