रायबरेली। अवमानना के मामले में कोर्ट ने एसपी समेत सात लोगों को नोटिस जारी किया है। सिविल जज सीनियर डिवीजन मो. रिजवानुल हक ने मामले में सुनवाई की और तारीख 20 फरवरी 2013 तय करते हुए जवाब प्रस्तुत करने को कहा है।
डलमऊ के पूरे दीना मजरे बलीपुर की सन्नो देवी ने गांव के ही रामआसरे, बृजरानी, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र बहादुर, धीरेंद्र बहादुर, सत्येंद्र के खिलाफ सिविल मामला कोर्ट में दाखिल किया था। इसमें विपक्षीगणों को वादिनी की भूमि में हस्तक्षेप करने से रोका गया था। वादिनी का आरोप है कि विपक्षी उसे खेतों में बोआई नहीं करने देते हैं। एसपी को प्रार्थनापत्र देने के बावजूद विपक्षीगणों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी ने भी कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कराया था। इस पर वादिनी ने विपक्षीगण के साथ ही एसपी को भी अवमानना मामले में पक्षकार बनाया है।