फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी व नकल कराने वाले स्कूलों का फिर दबदबा

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा-2013 कराने के लिए बुधवार की शाम 106 परीक्षा केंद्रों की सूची प्रकाशित कर दी गई। पूर्व में परीक्षा कराने में दागी रहे आधा दर्जन से अधिक स्कूलों को इस बार फिर परीक्षा कराने का मौका दिया गया है। इसके अलावा राजनीतिक दबाव के कारण एक बार फिर मानकों को पूरा न करने वाले स्कूलों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया। राजनीतिक दबाव के कारण ही पिछले साल परीक्षा केंद्र बनाए गए 11 स्कूलों को इस बार छुट्टी दे दी है। हालांकि इन स्कूलों के प्रबंधक भी बुधवार को डीआईओएस कार्यालय मेें हाथ-पैर मार रहे थे।
विज्ञापन

बोर्ड के आदेश पर बुधवार की शाम बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संभावित सूची जारी कर दी गई। धूता स्थित विद्यालय को पिछले साल बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस विद्यालय को इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बताते हैं पिछले साल इस परीक्षा केंद्र पर विवाद होने के कारण केंद्र व्यवस्थापक बदलना पड़ा था। पूर्व में नकल कराने के लिए चर्चित रह चुके परीक्षा केंद्रों को इस बार भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पूर्व में चर्चित स्कूलों में मुराईबाग के दो स्कूलों, तेरुखा, गुरगुजपुर, पूरे गुमान, चंदापुर, राजामऊ, गौरा, बैरूआ, जलालपुर धई आदि स्कूल हैं। जगतपुर व ऊंचाहार क्षेत्र में भी कई ऐसे स्कूल हैं, जो मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं, लेकिन पिछले साल बसपा के दबाव में केंद्र बनाए गए थे, इस बार भी दबाव में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा की सुचिता कहां तक रह सकेगी यह तो समय ही बताएगा, लेकिन केंद्रों के निर्धारण में जमकर दबाव और सेटिंग-गेटिंग का खेल चला है। यही कारण है कि पिछले साल की तुलना में इस बार 11 परीक्षा केंद्रों की छुट्टी कर दी गई है। हालांकि स्कूल प्रबंधक आखिरी समय तक हाथ पैर मारने में जुटे रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें