फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को लाठियों से पीटकर मार डाला

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के बिछियावादी गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें एक किसान को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला गया। साथ ही मारपीट में चार लोग घायल भी हुए। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी केदारनाथ और रामेश्वर के बीच डेढ़ बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों का कहना है कि जमीन उनकी है। दोपहर बाद केदारनाथ खेत की जुताई कर रहा था। देर शाम इसकी जानकारी रामेश्वर को हुई तो वह खेत पहुंचा और जुताई करने से रोका। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों से और लोग आ गए और लाठियां चल गई। विपक्षियों ने रामेश्वर को लाठियों से पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा केदारनाथ, उसका बेटा प्रदीप, पत्नी केशकली और मृतक रामेश्वर की तरफ से सुनील घायल हुआ।
जगतपुर थानेदार संगमलाल मिश्रा का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर घटना हुई है। आरोपी केदारनाथ, उसके दो बेटों प्रदीप, अनूप को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर अभी नहीं मिली है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें