फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार व घोटालों के खिलाफ फूंका पुतला

Thu, 30 Aug 2012 12:00 PM IST
Raebareli
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को जिले के भाजपाइयों ने सुपर मार्केट में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। भ्रष्टाचार और घोटालों के मुद्दे को लेकर जमकर नारेबाजी की। कहा कि देश की जनता को केंद्र सरकार ने करारा झटका दिया है।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुभव कक्कड़ ने कहा कि यूपीए की सरकार घोटालों की सरकार है। इस घोटाले की सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकार्ड तोड़ दिया है। टू-जी स्पेक्ट्रम, कामनवेल्थ, आदर्श सोसाइटी घोटाले के बाद फिर कांग्रेस ने इस देश में कोयला घोटाला करके जनता को एक लाख 86 हजार करोड़ करोड़ का चूना लगाया है। भाजयुमो इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग करती है। जिला संयोजक रामदेव पाल ने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार में नए घोटाले सामने आ रहे हैं, इससे निश्चित है कि लोकसभा चुनाव में जनता करारा जवाब देगी। पूर्व जिलाध्यक्ष पशुपति शंकर वाजपेयी और अजय त्रिपाठी ने कहा कि कोयला घोटाले में हुआ भ्रष्टाचार प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ। नगर अध्यक्ष चंदन सिंह ने कहा कि कोयला घोटाले से देश की आर्थिक अर्थव्यवस्था को आघात पहुंचा है। इस अवसर पर पवन वर्मा, रवि सिंह, भानु प्रताप, आरबी सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष गुप्ता, अजय गुप्ता, गोपीचंद्र, जितेंद्र सिंह, मनोज यादव, विमल वाजपेयी, सुखदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें