फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9464 बूढ़ों को मिला बुढ़ापे का सहारा, इसी महीने से मिलेगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। 60 साल की उम्र पार कर चुके 9464 बेसहारा बूढ़ों को अगस्त महीने से ही पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। शासन की मंशा पर लॉकडाउन शुरू होने से जुलाई महीने तक जमा किए गए आवेदन पत्रों को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग ने डाटा निदेशालय भेज दिया है। इसी महीने से वृद्धों को वृद्धावस्था पेंशन मिलेगी। पीएफएमएस के माध्यम से वृद्धों के खातों में पेंशन की धनराशि भेजी जाएगी।
वृद्धावस्था पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद समाज कल्याण विभाग से ब्लॉकों व नगर पंचायतों को आवेदनों की जांच के लिए भेज देता है। ब्लॉकों से रिपोर्ट आने के बाद पेंशन का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन

शासन की मंशा है कि आवेदन जमा होने के 21 दिन में ब्लॉक या तहसील से अग्रसारित होकर आ जाना चाहिए था, लेकिन लॉकडाउन के कारण काम प्रभावित हो गया था। आवेदनपत्र जांच पूरी होने के बाद समाज कल्याण विभाग को मिलने के बाद 9464 बूढ़ों की पेंशन पास हो गई है।
डीएम के स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद डाटा समाज कल्याण निदेशालय को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि अगस्त महीने से ही वृद्धों के खातों में पेंशन आनी शुरू हो जाएगी।
ब्लॉकवार पास की गई वृद्धावस्था पेंशन
ब्लॉक का नाम स्वीकृत वृद्धावस्था पेंशन
अमावां 676
लालगंज 853
रोहनियां 39
सरेनी 732
डलमऊ 961
ऊंचाहार 616
बछरावां 597
छतोह 50
डीह 176
दीनशाह गौरा 353
हरचंदपुर 552
जगतपुर 396
खीरों 675
महराजगंज 505
राही 879
सलोन 337
सतांव 628
शिवगढ़ 337
नगर पालिका 84
कुल 9464
जिले में 9464 लोगों की वृद्धावस्था पेंशन को अप्रैल महीने से अब तक स्वीकृति मिल गई है। लॉकडाउन के कारण ब्लॉकों व तहसीलों से आवेदनों के आने में विलंब से देरी हुई। डाटा निदेशालय भेज दिया गया है। इसी महीने वृद्धों के खातों में पेंशन पहुंचनी शुरू हो जाएगी।- सुनीता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें