फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: पंचायत चुनाव में लगेंगे 93.66 लाख बैलेट पेपर

Fri, 26 Sep 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली

सार

रायबरेली में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। चुनाव के लिए दिल्ली से 93.66 लाख से अधिक बैलेट पेपर मंगवाए जाएंगे। मतपत्रों की व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के साथ ही अन्य काम पूरे कराए जा रहे हैं। इस बार भी पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से ही कराया जाएगा। यह बैलेट पेपर दिल्ली से मंगवाए जाएंगे। जिले में 93.66 लाख से अधिक बैलेट पेपर चुनाव में लगेंगे। आयोग से तारीख तय होने के बाद जल्द ही बैलेट पेपर आएंगे।
विज्ञापन


अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। चुनाव को लेकर जिले में काम शुरू हो गया है। 1310 बीएलओ गांवों में मतदाता सूची के पुनरीक्षण के काम में जुटे हैं। इसके अलावा आयोग से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर अन्य तैयारियों को भी पूरा कराने का काम शुरू किया गया है।

चुनाव में इस बार जिले में 93,66,700 बैलेट पेपरों की जरूरत पड़ेगी। सभी पदों के लिए अलग-अलग कलर से बैलेट पेपर होंगे। आयोग से तारीख तय हाेने के बाद दिल्ली से बैलेट पेपर मंगवाए जाएंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन



मतपत्रों के प्रभारी बनाए गए चकबंदी अधिकारी

मतपत्रों की व्यवस्था कराने की जिम्मेदारी चकबंदी अधिकारी सदर अशोक कुमार पांडेय को बनाया गया है। डीएम हर्षिता माथुर ने चकबंदी अधिकारी सदर अशोक कुमार पांडेय को चुनाव में लगने वाले मतपत्रों का प्रभारी बनाया है। प्रभारी अधिकारी अपनी देखरेख में मतपत्र मंगवाएंगे।


बैलेट पेपरों की जरूरत
पद बैलेट पेपरों की संख्या
ग्राम प्रधान 27,23,900
ग्राम पंचायत सदस्य 11,93,000
क्षेत्र पंचायत सदस्य 26,41,600
जिला पंचायत सदस्य 28,08,200
कुल 93,66,700




त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 93.66 लाख से अधिक बैलेट पेपर मंगवाए जाएंगे। बैलेट पेपर लाने के लिए टीम जाएगी। बैलेट पेपर का प्रभारी भी डीएम के स्तर से नियुक्त किया गया है। अन्य तैयारियां भी पूरी कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

- विनायक शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें