फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli News: खोले गए 93 गेहूं खरीद केंद्र

Tue, 31 Mar 2026 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली-ऊंचाहार। जिले में किसानों का गेहूं सरकारी रेट पर खरीदने के लिए सोमवार को 93 केंद्र खोल दिए गए। हालांकि गेहूं की मड़ाई का काम तेज न होने के कारण पहले दिन सेंटरों पर किसान गेहूं की तौल कराने के लिए नहीं पहुंचे। सभी केंद्र प्रभारियों को दो दिन में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के किसानों को मूल्य समर्थन योजना का लाभ दिलाने के लिए 12 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। पहले दिन किसी भी केंद्र पर बोहनी नहीं हुई। क्रय केंद्रों पर स्टेशनरी, झन्ना, इलेक्ट्रिक कांटा, नमी मापक यंत्र व बोरी उपलब्ध है, लेकिन कोई किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। ऊंचाहार में खाद्य विभाग ने उपमंडी प्रथम, उपमंडी द्वितीय, उपमंडी तृतीय को केंद्र बनाया है। साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) ऊंचाहार, रामसांडा, किसुनदासपुर, भीख सिद्धौर व उड़वा क्रय केंद्र बने हैं। जिले में अन्य सभी क्रय केंद्रों को खोला गया है।
डिप्टी आरएमओ सोनी गुप्ता ने बताया कि सोमवार से सभी 93 खरीद केंद्रों को संचालित करा दिया गया है। सभी प्रभारियों को दो दिन में तैयारियां पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें