फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलोई तहसील क्षेत्र के सैंबसी गांव में हादसे से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (रायबरेली)। अमेठी जिले के सैंबसी गांव में शुक्रवार रात कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके छह बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन



गंभीर रूप से घायल बच्चों को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया। हादसे में एक मवेशी की भी मौत हो गई। ग्रामीणों की मानें तो बारिश के कारण दीवार में सीलन आ गई थी। इसी वजह से दीवार ढह गई।


सैंबसी निवासी वहीदुन निशा (42) शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने बच्चों के साथ छप्पर के नीचे सो रही थी। छप्पर कच्ची दीवार पर रखा था।


इसी बीच देर रात अचानक छप्पर समेत कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। इसमें महिला और उसके बच्चे दब गए। मलबे में दबे लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग भी पहुंचे।


ग्रामीणों ने दीवार के मलबे में दबी वहीदुननिशा और उसके बच्चे अरशद (13), जीशान उर्फ सुभान (11), रूकसान (10), सूफियान अली (4), अफसरी बानो (3) तथा उस्मान (डेढ़ साल) को किसी तरह बाहर निकाला लेकिन तब तक सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्राम प्रधान बबलू मिश्रा ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी तिलोई पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।


जिला अस्पताल में वहीदुननिशा की मौत हो गई, जबकि उसके बच्चों का इलाज चल रहा है। हादसे में एक बकरी भी मर गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एसडीएम गिरजेश कुमार चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें