फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा-बहराइच राजमार्ग पर पोल से टकराई वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल से टकराई वैन महिला की मौत, आठ घायल
विज्ञापन



बछरावां (रायबरेली)। गंगा स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक वैन मंगलवार भोर बांदा-बहराइच राजमार्ग पर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई।


हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चार बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि वैन के परखचे उड़ गए। दो घायलों को नाजुक हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।


शिवगढ़ के बैती गांव के लोग ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा पर मंगलवार तड़के लालगंज के गेंगासो घाट गंगा स्नान को गए थे। लौटते समय बांदा-बहराइच राजमार्ग स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन के पास श्रद्धालुओं से भरी वैन बिजली के पोल से टकरा गई।
विज्ञापन



हादसे में वैन के परखचे उड़ गए। वहीं वैन में सवार मीना कुमारी (55) पत्नी मानिक चंद्र गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।


उधर, आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से गंभीर रूप से घायल वैन चालक गोपाल (40), रामानंद (45) व प्रेम (6) को सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां से वैन चालक और रामानंद को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



इसके अलावा शुभी (5) पुत्री सुरेश, अंशिका (12) पुत्री संजय गुप्ता, दिशा (8) पुत्री संजय गुप्ता, संगीता (32) व संतोष कुमारी (55) को भी चोटें आई, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जीडी शुक्ला ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें