टैम्पो पलटा, 12 श्रद्धालु घायल
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को बेकाबू टैम्पो पलट गया। इससे उस पर सवार सात महिला समेत 12 लोग घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी डीह में भर्ती कराया गया, जहां से तीन की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। ये लोग ऊंचाहार के गोकना गंगा तट पर जेष्ठ पूर्णिमा पर स्नान करने जा रहे थे, तभी हादसा हो गया।
डीह थाना क्षेत्र के आशारसीदपुर गांव के लोग टैम्पो से गंगा स्नान करने ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गोकना घाट जा रहा था। तभी सूची चौराहे के पास एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे उस पर सवार अनीता देवी, कुसुम, सुमन, अर्चना, हीरावती, प्रेमादेवी, गुलाब व शिवकुमार घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस चौकी सूची इंचार्ज बृजपाल सिंह ने घायलों को एंबुलेंस से डीह सीएचसी पहुंचाया।
जहां को मामूली चोटें आईं थी, जो प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहन से अपने घर चले गए। जबकि सीएचसी अर्चना, हीरावती, प्रेमादेवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि टैम्पो चालक का पता लगाया जा रहा है।