फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे के अंदर अलाव ताप रही वृद्धा जिंदा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे के अंदर अलाव ताप रही वृद्धा जिंदा जली
विज्ञापन


बछरावां (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात कमरे के अंदर अलाव ताप रही वृद्धा जिंदा जल गई। कमरे से धुआं निकलते देख परिवारीजन अंदर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मल्हीपुर निवासी रामदुलारी (70) कमरे के अंदर अलावा ताप रही थी। अलाव के पास ही पड़ी चारपाई पर वह सो गई। इसी दौरान चिन्गारी से उसके बिस्तर में आग लग गई। जब तक वृद्धा कुछ समझ पाती, लपटें बेकाबू हो गईं और चपेट में आकर वृद्धा भी जिंदा जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कमरे से धुआं बाहर निकलते देख परिवारीजन अंदर गए तो वृद्धा गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक लोग उसे अस्पताल पहुंचाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें