पेयजल संकट से जूझ रही 5 हजार आबादी
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के डीह कस्बे में लगी पानी की टंकी का एक ट्रांसफार्मर खराब होने से एक पंप नहीं चल पाता है। इससे करीब पांच हजार लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक मोटर चलती है, इससे टंकी पूरी तरह भर नहीं पाती है। इससे आधे गांव में ही पानी की सप्लाई होती है। इससे लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता सौरभ यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर वर्कशॉप भेजा गया है, लेकिन अब तक ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से नहीं भेजा गया है।
डीह कस्बे में लगी पानी की टंकी से कचनावां, डीह, गड़वा, गौरापुर गौरा, निगोही समेत एक दर्जन गांवों को पानी की सप्लाई होती है। यहां पर दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इससे दोनों पंप चलते हैं। एक महीना पहले एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इससे एक पंप बंद है। एक पंप चल रहा है, लेकिन टंकी पूरी क्षमता से नहीं भर पाती है। इससे आधे गांवों में ही पानी की सप्लाई हो रही है। राकेश कुमार अग्रहरि, विनोद अग्रहरि, अबरार अहमद ने बताया कि कई बार जल निगम के अभियंताओं से जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि पानी सप्लाई नहीं होने लोगों को इंडिया मार्का हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जलनिगम की अवर अभियंता शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि एक ट्रांसफार्मर खराब होने से पंप बंद है। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है।