फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटौरा बुजुर्ग से पांच फीडर फिर जोड़े गए जगतपुर उपकेंद्र से

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर उपकेंद्र से जोड़े गए पांच फीडर
विज्ञापन

रायबरेली। तीन दिन पहले जगतपुर के पांच फीडरों को इटौरा बुजुर्ग बिजली उपकेंद्र से जोड़ा गया। इस पर इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र पर ओवरलोड़ बढ़ते ही विद्युत आपूर्ति व्यवस्था धड़ाम हो गई थी। इस पर फीडरों को फिर से जगतपुर से जोड़ दिया गया। फीडर अलग होते ही एक लाख आबादी फिर से रोशन हो गई। 36 घंटे से बिजली की समस्या से जूझ रहे लोगों ने राहत की सांस ली।
जगतपुर विद्युत उपकेंद्र से संचालित झकरासी, थुलरई, कैनाल, उमरी जगतपुर और कोल्ड स्टोर के फीडरों को इटौरा विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दिया गया था। इससे इटौरा बुजुर्ग उपकेंद्र न सिर्फ ओवरलोड हो गया, बल्कि पूरे उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। एक साथ इतना लोड बढ़ा दिए जाने से पूरा सिस्टम बैठ गया। नतीजतन 36 घंटे कोई भी फीडर नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समस्या को ‘अमर उजाला’ ने 12 सितंबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के बाद पावर कॉर्पोरेशन के अफसर हरकत में आए और इटौरा से जोड़े गए पांच फीडरों को फिर जगतपुर बिजली उपकेंद्र से जोड़ दिया गया। फीडरों को अलग कराने से बिजली समस्या सामान्य हो गई और उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अधिशासी अभियंता रामऔतार ने बताया कि इटौरा से जोड़े गए फीडरों को जगतपुर से जोड़वादिया गया है। लो-वोल्टेज की समस्या के चलते ऐसा किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें