फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकवाणी में व्याप्त अव्यवस्था पर लोगों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकवाणी में व्याप्त अव्यवस्था पर लोगों का प्रदर्शन
विज्ञापन

रायबरेली। कलेक्ट्रेट स्थित लोकवाणी केंद्र में व्याप्त अव्यवस्था ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कोई एक माह से तो कोई दो माह से केंद्र के चक्कर काट रहा है, लेकिन आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र नहीं मिल पा रहे हैं। इससे खफा होकर बुधवार को लोगों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि कभी प्रिंटर खराब रहता है तो कभी सर्वर नहीं रहता है। समस्या दूर नहीं कराई जा रही है।
लोकवाणी केंद्र के जरिए ही आय, निवास, जाति प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। इधर, एक पखवारे से कभी प्रिंटर खराब रहता है तो कभी सर्वर खराब हो जाता है। इससे देहात क्षेत्र के आए लोगों को मायूसी हाथ लगती है। बुधवार को आए लोगों ने हंगामा किया। विश्राम दास, अमित कुमार, अखिलेश यादव, राजनारायण ने बताया कि वे दो माह से दौड़भाग कर रहे हैं, लेकिन अब तक प्रमाणपत्र नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यहां पर कोई कुछ सुनने को तैयार नहीं होता। जल्द समस्या नहीं सुधरी तो इसकी शिकायत डीएम से की जाएगी। हंगामे के कारण कई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। उधर, लोकवाणी केंद्र प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह का कहना है कि समस्या जल्द ठीक कराकर लोगों को प्रमाणपत्र दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें