फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का पांच दिन का मानदेय रोकने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षामित्रों का पांच दिन का मानदेय रोकने की संस्तुति
विज्ञापन

रायबरेली। डीएम से हुई शिकायत के बाद जांच करने पहुंचे बीईओ को दो शिक्षामित्र नदारद मिले। खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षामित्रों का पांच दिन का मानदेय रोकने की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। पूरे गंगादीन मजरे विसैया गांव के संतोष कुमार, सुशीला सिंह, नीरा, अवधेश, इंद्रर ने 23 अगस्त को डीएम से शिकायत करके बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त शिक्षामित्र रामेश्वर व रेखाकुमारी 19 से 23 अगस्त तक नहीं आए। डीएम ने मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति को सौंपी। बीईओ मामले की जांच करने बुधवार को विद्यालय पहुंचे तो शिक्षामित्र रामेश्वर मौजूद मिले, जबकि शिक्षामित्र रेखाकुमारी अवकाश पर मिली। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रजापति ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई है। इस पर दोनों समायोजित शिक्षामित्रों का 18 अगस्त से 23 अगस्त तक मानदेय रोके जाने की संस्तुति करते हुए जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें