फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के हितों की आवाज उठाता है अभाविप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों के हितों की आवाज उठाता है अभाविप
विज्ञापन

रायबरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रविवार को अपना 68वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान सभी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि यह संगठन छात्रों की हितों की बात करता है और उनकी आवाज को उठाता है।
विज्ञापन

कृपलानी शिशु मंदिर के सभागार में आयोजित स्थापना दिवस पर सबसे पहले स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया गया। प्रांत कार्यालय मंत्री हरदेव ने कहा कि अभाविप की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई, तब से संगठन शिक्षा क्षेत्र के हित में कार्य कर रहा है। मानस भूषण ने कहा कि संगठन युवाओं को संस्कारवान बनाने के साथ उनमें राष्ट्रवाद की भावना पैदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि सभी तहसीलों में भी मनाया स्थापना दिवस मनाया गया। हर जगह संगठन हित में काम करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर अंकुर गुप्ता, हेमंत सिंह, आंचल त्रिवेदी, नेहा, अनामिका मिश्रा आदि विद्यार्थी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें