फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआई का तीन मेडिकल स्टोरों

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआई ने मेडिकल स्टोर पर मारा छापा, दो दवाओं के नमूने भरे
विज्ञापन

रायबरेली। औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने बुधवार को तीन मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान एक दुकान से दवाओं के दो नमूने भरे, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल स्टोरों पर साफ-सफाई नहीं मिली, जिस पर दुकानदारों को सुधरने की चेतावनी दी। दुकानदारों को हिदायत दी कि दवाओं का बिल-वाउचर अवश्य रखा जाए, वरना लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआई ने सबसे पहले शहर के गांधी नगर स्थित मनिका सिनेमा के पास आशीर्वाद मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दुकान से सेनटेक्ट टैबलेट, डीपेडेल टैबलेट का नमूना भरा। इसके बाद यहीं पर साहिल मेडिकल स्टोर और शिप्रा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। यहां पर किसी दवा का नमूना नहीं लिया गया, लेकिन गंदगी मिली। छापेमारी की सूचना पर कई दुकानदार दुकानें बंद करके भाग खड़े हुए। डीआई ने कहा कि मानक के तहत ही दवाओं की बिक्री की जाए। दवाओं का बिल वाउचर अवश्य रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें