फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त का एआरटीओ दफ्तर में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त परिवहन का एआरटीओ दफ्तर में छापा
विज्ञापन

रायबरेली। उपायुक्त परिवहन अनिल कुमार मिश्र ने बुधवार को अचानक सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर एआरटीओ दफ्तर में छापा मारा। एआरटीओ प्रशासन पुष्पांजलि मित्रा गौतम नदारद थी। इस पर उन्होंने एआरटीओ प्रशासन को फोन मिलाया और दफ्तर में अनुपस्थिति रहने की वजह पूूछी। इस पर उन्होेंने बताया कि वे वाहन नीलामी करने जा रही हैं। इस पर उन्होंने एआरटीओ प्रशासन को फटकार लगाई और पहले दफ्तर पहुंचने की बात कही। कुछ देर बाद ही वह कार्यालय पहुंच गई।
विज्ञापन

उपायुक्त परिवहन के अचानक कार्यालय पहुंचने से कर्मचारियों और दलालों में अफरातफरी मच गई। दलाल मौैके से भाग निकले। उन्होंने कार्यालय में कई महत्वपूर्ण रजिस्टर चेक किए। कहा कि जो वाहन थाने पर खड़े हैं, उन्हें नीलाम करने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए। उपायुक्त ने कहा कि जिन वाहन मालिकों ने अब तक टैक्स जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ नोटिस जारी किया जाए। सरकार की मंशा है कि पहले दफ्तर में बैठकर सरकारी कार्य निपटाएं जाएं, ताकि यहां आने वाली जनता को किसी तरह की कोई परेशानी न हो सके। इसके बाद बाहरी कार्य निपटाएं जाएं। चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार आने पर व्यवस्था ठीक न मिली तो कार्रवाई होगी। कार्यालय निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त एआरटीओ संजय तिवारी के साथ ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए निकल पड़े। इस दौरान हरचंदपुर में दो ओवरलोड वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें