फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल और इंटर के 300 मेधावियों का सम्मान
विज्ञापन

फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना कॅरिअर संवार सकते हैं छात्र-छात्राएं : शाह
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। विबग्योर पब्लिक स्कूल में गुरुवार को आयोजित समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में 80 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 300 छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के निदेशक डॉ. भारत शाह और विशिष्ट अतिथि सहायक प्रोफेसर राजेश चौधरी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए कहा कि ये लोग फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में अपना कॅरिअर संवार सकते हैं।
इंटरमीडिएट में तूबा फातिमा को 92.80, वंशिका सिंह को 92.40, कुलसूम अख्तर को 92, प्रियंका पटेल को 91.20, अंजली प्रजापति को 90.60, हिमांशु पटेल व सृष्टि वर्मा को 90.20, आरिषा पटेल को 89.20, साहिबा शेख तथा रोशनी देवी को 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं हाईस्कूल में सामिया सिद्दीकी को 92, अपर्णा यादव, दिव्या व गरिमा को 91.16, सोनाली पटेल को 90.50, जयसिका को 89.70, अनुष्का पटेल को 88.80, मीनाक्षी को 88.70 अलका बाजपेयी, अंशिका वर्मा, आयुषी पटेल को 88.50, शिल्पी मौर्या को 88.30, आकांक्षा पटेल व आसमां अख्तर को 88.00 फीसदी अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2017 में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले करीब 300 मेधावी बच्चों को प्रमाण पत्र व मेडल दिया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि वह अपनी रुचि के अनुसार अपने कॅरिअर का चयन करें। उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं। प्रधानाचार्य एमपी वर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंधक मुदित वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इससे पहले समारोह में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इस मौके पर राजेश सिंह, जीतेन्द्र पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, अलिका राय, मोना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें