यूपी बोर्ड परीक्षा के ऐन मौके पर शासन ने डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज धोबहा को भी परीक्षा केंद्र बना दिया है। अब 160 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में इस साल 87,288 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 50692 और इंटरमीडिएट में 36596 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा में नकल को रोकने के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेटों छह उड़नदस्ते बनाए गए हैं। 5429 शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर बिजली और पानी की पर्याप्त व्यवस्था तक नही है। इससे परीक्षार्थियों को परेशान होना होगा।
बोर्ड परीक्षा-2016 कराने के लिए शिक्षा विभाग ने लगभग पूरी तैयारी कर ली है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन कहीं भी ऐसा नहीं किया गया। जिले में शासन से धोबहा स्कूल को परीक्षा केंद्र बना दिया है। इससे अब परीक्षा केंद्रों की संख्या 160 हो गई है।
संवेदनशील केंद्रों पर नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे
जिले में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज गंगौली, रामशरण मिश्र इंटर कॉलेज धूता, बलिकरन इंटर कॉलेज दीनशाह गौरा, बाबा बाल्हेश्वर इंटर कॉलेज चैनपुर तेरुखा, जगन्नाथ मिश्रा इंटर कॉलेज भैरो मिश्र, किसान इंटर कॉलेज बडे़रवा, अंबर सिंह इंटर कॉलेज बैरुआ, धुन्नी आदर्श इंटर कॉलेज पूरे गुमान को अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र, एसबीपी इंटर कॉलेज शिवगढ़, जवाहर इंटर कॉलेज अरखा, न्यू आदर्श इंटर कॉलेज मुराईबाग, शीतला प्रसाद इंटर कॉलेज सोंडासी, शांति मनोहर इंटर कॉलेज मुराईबाग, बीआर अंबेडकर इंटर कॉलेज बावन बुजुर्ग बल्ला, वीवीएम इंटर कॉलेज महरानीगंज, रामदुलारे तिवारी उच्चतर माध्यमिक स्कूल कोरिहर, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज रुस्तमपुर, सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली, विद्या बालिका इंटर कॉलेज छतौना मरियानी, स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज उमरन, अंकुर बालिका इंटर कॉलेज जलालपुर धई, मौनी स्वामी शीतला सहाय इंटर कॉलेज गोविंदपुर माधव को संवेदनशील केंद्र घोषित किया गया है, लेकिन इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी
बालक/बालिका हाईस्कूल इंटरमीडिएट
बालक 25512 17569
बालिका 25180 19027
कुल संख्या 50692 36596
कक्ष निरीक्षकों की संख्या 5429
परीक्षा केंद्रों की संख्या 160
सचल दस्तों की संख्या 06
सेक्टर मजिस्ट्रेट 18
जोनल मजिस्ट्रेट 08
जीआईसी व बैसवारा में जमा होंगी कॉपियां
समय से कॉपियों को जमा कराने के लिए इस साल दो संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें जीआईसी रायबरेली में सदर, ऊंचाहार, महराजगंज, डलमऊ व सलोन के परीक्षा केंद्रों की कॉपियां जमा होंगी, जबकि बैसवारा इंटर कॉलेज लालगंज में लालगंज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की कॉपियां जमा होंगी।
बोर्ड परीक्षा कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। नकल माफियाओं की कतई नहीं चलने दी जाएगी। जहां भी नकल पकड़ी गई, उस परीक्षा केंद्र को डिबार कराने के लिए शासन को संस्तुति कर दी जाएगी। किसी भी दशा में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी। -डॉ. विनय मोहन, डीआईओएस