फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

836 केंद्रों पर 19980 निरक्षर आज देंगे परीक्षा

Sat, 19 Mar 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन के तहत 19,980 निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए 20 मार्च को 836 लोक शिक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। परीक्षा कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ 211 अधिकारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


सभी ब्लॉक समन्वयकों व प्रेरकों को समय से परीक्षा कराने के आदेश दिए गए हैं। दिनभर में किसी भी समय निरक्षर केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकेगा।
वर्षों से लोगों को साक्षर करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेकिन अब तक 19,980 निरक्षरों को साक्षर नहीं बनाया जा सका है। 20 मार्च को होने वाली परीक्षा में पास होने वाले निरक्षरों को साक्षर मान लिया जाएगा। सुबह 10 से शाम पांच बजे के बीच किसी भी समय निरीक्षण केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा सामग्री लोक शिक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी गई है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए डीपीआरओ, डीआईओएस, बीएसए, डॉयट के वरिष्ठ प्रवक्ता, साक्षरता के प्रभारी, ब्लॉक समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी, एनपीआरसी, बीआरसी, एबीआरसी समेत अन्य लोगों को लगाया गया है।

बीएसए रामसागपति त्रिपाठी ने बताया कि साक्षरता की परीक्षा के लिए तैयारियों को पूरा करा दिया गया है। परीक्षा पर नजर रखने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौपी गई है। 10 से पांच बजे के बीच किसी भी समय परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें