फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गजंो ने भी लाइन लगाकर मताधिकार का किया प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्गजों ने भी किया मताधिकार का प्रयोग
विज्ञापन

रायबरेली। जिले में आम वोटरों के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी लाइन में लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री एवं ऊंचाहार विधानसभा से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय, उनकी पत्नी नीलम पांडेय, भाई अमिताभ पांडेय ने एसजेएस मतदान केंद्र में वोट डाला।

ऊंचाहार में शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी और उनकी पत्नी ने वोट डाले। अमावां ब्लॉक क्षेत्र के लालूपुर चौहान मतदान केंद्र पहुंचकर कांग्रेस सदर विधायक अदिति सिंह ने वोट डाला।
विज्ञापन


नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने अपने पति मुकेश श्रीवास्तव के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। लोकसभा चुनाव में पूरी व्यवस्था संभालने के दौरान जिले के आलाधिकारी वोट डालना नहीं भूले।
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने जीआईसी पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि एसपी सुनील कुमार सिंह ने पत्नी के साथ केंद्रीय विद्यालय में पहुंचकर वोट डाला। इस दौरान अफसरों के परिवारीजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें