फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में भाजपा नेता के भाई का सिर फोड़ा, दीवार गिराई

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। नगर कोतवाली क्षेत्र के निरालानगर में शनिवार की रात जमीन के विवाद में भाजपा नेता के भाई पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावरों ने न सिर्फ भाजपा नेता के भाई का सिर फोड़ दिया, बल्कि दीवार भी गिरा दी।
विज्ञापन



घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


निराला नगर मोहल्ला निवासी शैलेंद्र गुप्ता पर देर रात कुछ लोगों ने एकजुट होकर हमला बोल दिया। मारपीट का विरोध करने पर हमलावरों ने शैलेंद्र का सिर फोड़ दिया। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्से में भी शैलेंद्र को चोटें आईं। बताते हैं कि शैलेंद्र जमीन पर दीवार बनवा रहे थे, तभी हमलावरों ने उन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन



सूचना पर कोतवाल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। आरोपियों का कहना है कि विवादित जमीन पर शैलेंद्र गुप्ता दीवार बनवा रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने भी मारपीट की। घायल शैलेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायल शैलेंद्र भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष बृजेश कौशल के भाई हैं।


कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर शिव सागर, राकेश सिंह, आजाद और राकेश के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें शिव सागर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। बाकी हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें