फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस के हरिकेश बने राष्ट्रीय दंगल के विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस के हरिकेश बने राष्ट्रीय दंगल के विजेता
विज्ञापन



रायबरेली। अमेठी जिले के बहादुरपुर विकास क्षेत्र की ग्रामसभा मवई आलमपुर में रविवार को राष्ट्रीय स्तर का दंगल आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रांतों से आए पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए।


प्रतियोगिता का शुभारंभ सपा नेता जैनुल हसन ने किया। पुरस्कार स्वरूप 71 हजार रुपये की धनराशि वाली ईनामी कुश्ती हाथरस के हरिकेश ने जीती। उन्होंने प्रवीण तोमर को हराया।
विज्ञापन



दंगल में दांवपेंच दिखाने के लिए जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी के कई जिलों के पहलवान यहां पहुंचे। विशिष्ट अतिथि पूर्व खेल मंत्री आरके चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतनी बड़ी प्रतियोगिता आयोजित करना काबिले-तारीफ है। इससे ग्रामीण प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलता है।


विशिष्ट अतिथि डॉ. रमेश ने भी पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कुश्ती के मुकाबले शुरू हुए तो जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले से आए पहलवान राकेश ने सुल्तानपुर के आवेश को हराया। दिल्ली के पहलवान सचिन ने संतोष (रेलवे, वाराणसी) को पटखनी दी।
विज्ञापन



अगले मुकाबले में संतोष यादव (सुल्तानपुर) ने दिल्ली के धीरेंद्र को पराजित किया। दंगल में मुकाबले देखने के लिए मवई आलमपुर गांव में लगभग 25 हजार दर्शक पहुंचे। सुल्तानपुर के कुश्ती कोच यशवंत सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें