सरेनी (रायबरेली)। प्राचीनकाल से ही महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। खेल, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में दमखम दिखाया है। हर नारी को सशक्त होना चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। जरूरत है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और तरक्की का रास्ता खोलें।
महिलाएं तरक्की करेंगी तो देश खुशहाल होगा। महिलाएं एक नहीं, बल्कि दो घरों में उजियारा लाने का काम करती हैं। नारियां अब किसी से कमजोर नहीं हैं। बस वह अपनी ताकत को पहचानें और डटकर मुकाबला करें।
कुछ इस तरह की बातों पर चर्चा करने के लिए शुक्रवार को बाबू सिंह इंटर कॉलेज भूपगंज छिवलहा सरेनी में परिचर्चा हुई। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत हुए इस आयोजन में नारी को आत्मनिर्भर बनने को लेकर चर्चा की गई। सभी ने अपनी बात बेबाकी के साथ रखी और कहा कि महिलाएं आगे बढे़ं।
इनसेट
हमारे पूर्वजों ने सन् 1990 में छात्राओं को पढ़ने के लिए कॉलेज खोला, जिससे देश की नारियां शिक्षित हों और आत्मनिर्भर बन सकें। हमारे कॉलेज की छात्राए ंआत्मनिर्भर हो रही हैं। -राम सकल सिंह, प्रबंधक (एक्सपर्ट)
हमारे देश की नारी को आत्मनिर्भर होना चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। इंदिरा गांधी की तरह हर महिला को अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहिए। - जय प्रकाश सिंह, प्रधानाचार्य
महिलाओं को पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बनें और तरक्की करें। महिलाओं को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। - रोहित शर्मा, प्रधानाचार्य
महिलाएं अपने आपको कमजोर न समझ्ंो। शिक्षित हों और स्वरोजगार अपनाकर घर को चलाने के लिए अपनी पैरों पर खड़ी हों। महिलाओं को अपनी सोच को सशक्त करना होगा। - कामिनी सिंह, शिक्षिका (एक्सपर्ट)
अगर किसी का बेटा वैज्ञानिक, इंजीनियर, डॉक्टर बनता है तो उसमें कहीं न कहीं उसकी मां की शिक्षा का श्रेय होता है। महिलाओं का आत्मनिर्भर होना जरूरी है। - राजेश यादव, कार्यवाहक एसओ, सरेनी थाना
महिलाओं को जीवन में अपने आप को ही ऊपर उठाना है। किसी कीमत में कदम पीछे नहीं खींचने हैं।
सोनाली, छात्रा
महिलाओं के विकास से देश विकसित होता है। अगर मेरी मां सशक्त नहीं होती तो मैं कैसे पढ़ाई करता।
- लक्ष्मी सिंह, छात्रा
परिवार को चलाना है तो महिलाओं को आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। आज भी समाज में बहुत ऐसी महिलाएं हैं, जो निरक्षर हैं। वह अपने बच्चों से ही पढ़ कर साक्षर हो जाएं। - संध्या सिंह, छात्रा
झांसी की रानी ने अपनी पीठ पर बच्चों को बांधकर लड़ाई लड़ी। महिलाएं खुद अपने को मजबूत कर आत्मनिर्भर बनें, जिससे उनका सम्मान बढ़े।
- प्रांची सिंह, छात्रा
महिलाओं को एकजुट होकर आप निर्भरता अपनाने की पहल करना चाहिए। महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके सम्मान के लिए स्वयं को सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। - रुकसाना बानो, छात्रा
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए शिक्षा आवश्यक है। जो महिलाएं अभी तक उच्च शिक्षा नहीं ले पाई हैं वे अपना स्वयं का व्यवसाय करके अपने को आत्मनिर्भर बनाएं। - अल्का सिंह, छात्रा
प्रत्येक महिला को सम्मान की नजर से देखना पुरुषों का प्रथम दायित्व होना चाहिए। महिलाओं का उत्पीड़न नहीं करना चाहिए।
- अंशिका सिंह, छात्रा
चाहे इंजीनियर और डॉक्टर और शिक्षिका हो या अन्य जो भी हो हिंदुस्तान की हर औरत एक ग्रहणी है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है।
- दिव्यांशी त्रिवेदी, छात्रा
महिलाएं शिक्षित हों। रोजगार अपनाएं। ऐसा करने से ही उनकी बेहतरी होगी। जुल्म न सहे। हक की आवाज उठाती रहें।
- श्वेता प्रजापति, छात्रा
बहुत महिलाएं तरक्की कर चुकी हैं और तरक्की कर भी रही हैं। जब महिलाएं जागृत होंगी तभी आत्मनिर्भर बनेंगी।
- सेजल सिंह, छात्रा