फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर विहार कॉलोनी के पास घटना से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर दो दोस्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में पड़े थे।
विज्ञापन



एक युवक की शिनाख्त हो गई। मौके से पुलिस ने एक बाइक, नशीली गोलियां व गुटखा बरामद किया है। क्षेत्र के लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस की मानें तो दोनों की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। अभी तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।


सर्वोदय नगर और आईटीआई स्थित रेल क्रॉसिंग के बीच 500-500 मीटर की दूरी पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई।


सूचना मिलते ही सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय, एसओ जेपी यादव, दरोगा संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।


एसओ के मुताबिक एक युवक की पहचान ऋषि श्रीवास्तव (27) पुत्र बृजेश के रूप में हुई है, जो रायबरेली के इंदिरा नगर का रहने वाला था।


वहीं दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। दोनों के शव क्षत- विक्षत अवस्था में थे। दोनों दोस्त बताए जा रहे हैं। घटनास्थल से नशीली गोलियां, गुटखा और ऋषि की बाइक मिली है।
विज्ञापन



क्षेत्रीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से कटकर दोनों की मौत की बात सामने आ रही है। परिवारीजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें