फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जिंदा जली विवाहिता, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पतौना मजरे परसीपुर गांव में एक विवाहिता संदिग्ध हालात में जिंदा जल गई। घटना के समय परिवारीजन मकान के निचले हिस्से में थे।
विज्ञापन



दूसरी मंजिल से धुआं निकला तो मामले की जानकारी हुई। परिवारीजन पहुंचे तो विवाहिता की मौत हो चुकी थी। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के परिवारीजनों को सूचना दी गई है।


उनके आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और परिवारीजनों से पूछताछ की।


पतौना मजरे परसीपुर गांव निवासी योगेश कुमार पाठक की शादी एक साल पहले भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के अंबरना गांव निवासी सपना के साथ हुई थी।


बताते हैं कि रविवार सुबह सपना घर की दूसरी मंजिल पर थी और घर के लोग नीचे काम कर रहे थे। इसी बीच वह आग की चपेट में आ गई। उस समय इसकी जानकारी किसी को नहीं हुई।


पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देखा तो परिवारीजनों को जानकारी दी। ऊपर पहुंचे दो नजारा देख उनके होश उड़ गए। जब तक लोग उसे बाहर निकालते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दी गई है। सीओ विनीत सिंह ने बताया कि घटना के बारे में जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें