फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल एरिया थानेदार पर छेड़छाड़ का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने मिल एरिया थानेदार पर न सिर्फ छेड़छाड़ का आरोप लगाया, बल्कि डेढ़ लाख रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। शिकायत पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय ने प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन



महिला ने सीओ सदर को दिए पत्र में आरोप लगाया कि शनिवार रात मिल एरिया थानेदार पुलिस टीम के साथ आए। गाली-गलौज करने के साथ उसके साथ छेड़खानी की।


डेढ़ लाख रुपये की डिमांड की। आरोप लगाया कि एसओ जब हरचंदपुर थाने में तैनात थे, तब भी परेशान करते थे। यहां मिल एरिया में तैनात होने के बाद भी छेड़खानी करके धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन



उधर, शेषमणि उपाध्याय का कहना है कि महिला का भाई लूट के मामले में वांछित है। पुलिस वांछित को पकड़ने गई थी। छेड़छाड़ का आरोप गलत है।


फिर भी प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उधर, थानेदार जेपी यादव का कहना है कि महिला की ओर से लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें