फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 दुकानों पर छापा, 10 किलो पॉलिथीन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला प्रशासन के अफसरों ने रविवार देर शाम शहर में अभियान चलाकर 40 दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान भारी संख्या में पॉलिथीन व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए।
विज्ञापन



साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी। इससे हड़कंप मच गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार, नगर पालिका के ईओ मुशीर अहमद आदि की टीम ने शहर के सब्जी मंडी, मंसा देवी रोड, घंटाघर, सुपर मार्केट समेत अन्य स्थानों समेत 40 दुकानों पर छापा मारा।


एडीएम ने बताया कि 40 दुकानों पर छापा मारकर 10 किलो पॉलिथीन व प्लास्टिक के गिलास बरामद किए गए हैं। दुकानदारों को पॉलिथीन का उपयोग न करने की चेतावनी दी गई है। न मानने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें