फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित टैंकर पेड़ से टकराया, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। अमेठी जिले के जायस कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात अनियंत्रित टैंकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक की बाडी में चिपक गया। पुलिस ने किसी तरह उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



ऊंचाहार थाना क्षेत्र के खुर्रमपुर गांव निवासी इंद्रेश कुमार (32) टैंकर चालक था। रात में वह टैंकर लेकर सीमेंट फैक्ट्री गौरीगंज के टिकरिया जा रहा था।


तभी सलोन-जायस राजमार्ग पर जवाहरगंज के निकट टैंकर अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी में फंस गया।


सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी रवींद्र सिंह, सैदाना चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को किसी तरह बाहर निकाला गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ जाने के चलते हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें