फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में इलाज में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रसूता की मौत, भड़के परिवारीजनों का हंगामा
विज्ञापन



रायबरेली। जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार रात बाजार से मंगवाकर इंजेक्शन लगाते ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। इससे भड़के परिवारीजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करने के साथ जमकर प्रदर्शन किया।


महिला डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। परिवारीजनों के हंगामे से अस्पताल में अफरातफरी मच गई।


कोतवाली पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी गई है।


सदर कोतवाली क्षेत्र के किला बाजार की सबा पत्नी मुस्कान को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल में बीते बुधवार को भर्ती कराया गया था।


ऑपरेशन के बाद लगातार महिला की हालत खराब होती रही, जिससे परिवारीजनों में नाराजगी रही। शुक्रवार रात में करीब 10 बजे प्रसूता की हालत ज्यादा खराब होने पर महिला डॉ. तौहीदा खान ने घर वालों से बाजार से इंजेक्शन मंगवाया।
विज्ञापन



आरोप है कि इंजेक्शन लगते ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया। प्रसूता की मौत होते ही परिवारीजनों और साथ में आए लोगों का गुस्सा भड़क गया।


ऑपरेशन थिएटर और सीएमएस कक्ष के बाहर लोग हंगामा करने लगे। इस दौरान परिवारीजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया औरऑपरेशन में मनमानी करने का आरोप लगाया।


परिवारीजनों का कहना है कि डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे प्रसूता की मौत हो गई। नवजात की हालत ठीक है।


परिवारीजनों ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर की मांग की। हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले में कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन



सीएमएस ने डॉ. राजीव दीक्षित के नेतृत्व में दो डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें