फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन लाइन का तार बदलने का काम शुरू, चार घंटे कटी बती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेन लाइन का तार बदलने का काम शुरू, चार घंटे कटी बत्ती
विज्ञापन


रायबरेली। शहर के तिलियाकोट उपकेंद्र से जुड़े 12 मोहल्लों के लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को गुुुरुवार को चार घंटे बिजली कटौती से जूझना पड़ा।

क्षेत्र की मेन लाइन के तार बदलने से बिजली गुल रही। अनुरक्षण कार्य 8 जनवरी तक चलेगा, जिससे रोजाना चार घंटे की कटौती की जाएगी। हालांकि कटौती को देखते हुए पानी के इंतजाम नागरिकों ने पहले ही कर लिया था।

तिलियाकोट विद्युत उपकेंद्र से निकले टाउन फीडर के तार बदले जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दिन डबल फाटक से मछली बाजार चौराहे तक 11 केवी की मेन लाइन का तार बदला गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मछली बाजार चौराहे से रेलवे स्टेशन तक तार बदले जाएंगे। जैसे ही मेन लाइन के तार बदल जाएंगे, उसके बाद ब्रांच लाइनों के तार बदलने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन


इन इलाकों के तार काफी जर्जर हो चुके हैं, जिससे गर्मी में आए दिन फॉल्ट होती रहती है। इसीलिए तार बदलने का काम किया जा रहा है।

तार बदलने के काम से छोटी बाजार, उत्तरी जहानाबाद, गुरुनानक नगर, अमृत नगर, शेखन टोला, सब्जी मंडी, फाटक अब्दुल्ला खां, ताड़तल्ला, स्टेशन रोड, घंटाघर, प्रभुटाउन, बेलीगंज जैसे मोहल्लों में चार घंटे की बिजली आपूर्ति ठप रही।

इन इलाकों में आठ हजार से अधिक कनेक्शन हैं, जिससे लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हुए। जेई हेमंत कुमार ने बताया कि 8 जनवरी तक काम चलेगा।

उन्होंने बताया कि बिजली कटौती की जानकारी पहले नागरिकों को दे दी गई थी। इसलिए पानी आदि की व्यवस्था लोगों ने पहले ही कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें