फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोहरे का कहर, बढ़ी दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे का कहर : युवक की मौत, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत तीन घायल
विज्ञापन

रायबरेली। कोहरे के कहर से जहां वाहनों की रफ्तार थम सी गई है, वहीं सड़क हादसे बढ़ गए हैं। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बेकाबू वाहन ने एक युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई। शिवगढ़ क्षेत्र में कार पुल के नीचे जा गिरी। इससे उस पर सवार स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गए।
सिंहपुर प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र की रिपोर्टिंग चौकी इन्हौना के अंतर्गत रात में लखनऊ-सुल्तानपुर रोड पर देर रात एक 42 वर्षीय युवक सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पीएम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज बृजभूषण पाठक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। टक्कर इतनी तेज की शव क्षतविक्षत हो गया है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। कोहरे की वजह से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ प्रतिनिधि के मुताबिक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी संदीप वर्मा, अनुराग त्रिपाठी, सौरभ पटेल बीती रात अपने घर लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में मचौटी पुल के नीचे बह रहे जल में कार जा गिरी। दिखाई न देने से कार गहरे पानी में चली गई। किसी तरीके से तीनों लोग बाहर निकला गया। हालांकि किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आई। एसओ लालचंद्र सरोज का कहना है कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें