फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च शिखर पर पहुंचाती है ईश्वर में अगाध श्रद्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिखर पर पहुंचाती ईश्वर में अगाध श्रद्धा
विज्ञापन

इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के सिंहपुर ब्लॉक के बाबा घिसियावन दास की तपस्थली श्रीधाम गंगापुर कुटी खेखरूआ में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम कृष्ण कीरत महायज्ञ एवं महासम्मेलन में अयोध्या धाम से पधारी मानस मर्मज्ञ माता कृष्ण प्रिया ने कहा कि ईश्वर में अगाध श्रद्धा भक्त को उच्च शिखर तक पहुंचाती है। ध्रुव और प्रहलाद जैसे चरित्र आज भी अनुकरणीय हैं। कहा कि भक्त ध्रुव के पिता उत्तानपाद ने ध्रुव की मां सुरुचि के संतान न होने के चलते सुनीति से दूसरा विवाह सुरुचि के दबाव में किया था, परंतु होनी की कौन कहे दोनों रानियों के घर में आने पर उन्हें संतान की प्राप्ति हुई।
विज्ञापन

कृष्ण प्रिया ने कहा कि सुरुचि का स्वभाव ईश भक्ति तथा धार्मिक प्रयोजन से जुड़ा रहता था। सुनीति चंचल तथा कुरूर स्वाभाव की थी। इसी वजह से महाराज उत्तानपाद पर अपने प्रभाव को बनाकर सुरुचि को महल से निकलवा दिया। मां के संस्कारों ने सुरुचि के पुत्र ध्रुव को इस तरह ईश भक्ति से जोड़ा कि संसार में ध्रुव जैसा भक्त नजर नहीं आया और भक्तों का नाम आने पर ध्रुव का नाम पहले आता है। ध्रुव का भगवान के प्रति अटूट विश्वास ने ही उसे इस शिखर पर पहुंचाया। इस अवसर पर महंत राम बचन दासजी महाराज, कर्ण बाजपेयी, छोटू मिश्र, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें