फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
प्र्रत्याशियों के खर्चों पर नजर रखेगा प्रशासन
विज्ञापन

रायबरेली। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के खर्च पर भी जिला प्रशासन नजर रखेगा। वोटरों में रुपये बांटने के साथ ही अन्य तमाम प्रकार की शिकायतों के लिए जिला कोषागार में नियंत्रण कक्ष खोला गया है। फोन नंबर 0535-2203324 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री ने बताया कि खर्च पर नियंत्रण रखने के लिए नियंत्रण कक्ष खोला गया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी को कक्ष का प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी विकास प्राधिकरण, वित्तीय परामर्शदाता जिला पंचायत तथा वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा को सहायक प्रभारी नियंत्रण कक्ष (व्यय) बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि यह नियुक्ति प्रत्याशियों तथा उनके समर्थकों द्वारा मतदाताओं को प्रलोभित कर मतदान प्रभावित करने के उद्देश्य से नगद धनराशि के वितरण की प्राप्ति शिकायतों के कारण प्रत्याशियों के मध्य तनाव की भी स्थिति उत्पन्न होने की सम्भावना के मद्देनजर की गयी है। शिकायतें मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें