फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन रद्द होने पर पांचवें दिन भी शिक्षामित्र गरजे

विज्ञापन
विज्ञापन
हक लिए बिना चुप नहीं बैठेंगे : शाही
विज्ञापन

रायबरेली। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन की अगुवाई में पांचवें दिन भी विकास भवन में शिक्षामित्रों ने धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि व एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने कहा कि सहायक अध्यापक पद एवं सामान्य कार्य का समान वेतन से कम कोई समझौता स्वीकार नहीं है। सरकार विधेयक में संशोधन करते हुए सहायक अध्यापक के पद पर पदास्थापित करे। बिना हक लिए हम सब चुप नहीं बैठेंगे।
प्रांतीय उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रताप सिंह ने कहा कि दो दिन में सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है तो सभी लोग विधानसभा का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई ठप चल रही है। बावजूद सरकार इस दिशा में कोई निर्णय नहीं ले रही है। हक मांगने पर दबाने की कोशिश की जा रही हैै, जिस पर चुप नहीं बैठा जाएगा। महामंत्री पुष्पेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि सरकार शांतिपूर्वक धरने को हमारी कमजोरी न समझें। जरूरत पड़ी तो हम लोगों का धरना लखनऊ तक जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में शामिल होने से पहले प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही ने मार्ग दुर्घटना में मृतक शिक्षामित्र (समायोजित) रमेश पाल के परिवार के घर गए। परिवार को ढांढस बंधाया और 10 हजार रुपये की मदद दी। इस मौके पर अशोक मौर्य, संकठा प्रसाद, जयवर्द्धन सिंह, कृष्णा कुमारी, निशा मौर्या, किरन सिंह, सपना पांडेय, सुमन सिंह, रश्मि मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें