फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक, दो, पांच और 10 रुपये का

विज्ञापन
विज्ञापन
एक, दो, पांच और 10 रुपये का सिक्का नहीं लेते व्यापारी
विज्ञापन

रायबरेली। तिलोई तहसील क्षेत्र में व्यापारी एक, दो, पांच और 10 रुपये का सिक्का लेने से इंकार कर रहे हैं। इससे ग्राहकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि दुकानदार उनको सिक्का दे तो देते हैं, लेकिन फिर वापस नहीं लेते हैं। ग्राहकों ने एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला से मामले की जांच कराकर सिक्का नहीं लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम ने कहा कि, सिक्का न लेने वालों के खिलाफ लिखित शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
तिलोई तहसील क्षेत्र के शंकरगंज, गंगागंज, सबितापुर, भगीरथपुर, कटरा समेत अन्य कस्बों के व्यापारी ग्राहकों से सिक्का नहीं ले रहे हैं। कोई भी सामान लेने पर साफ कह दिया जाता है कि नोट लेकर आओ। सिक्कों से सामान नहीं मिलेगा। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बात को लेकर आए दिन दुकानदारों और ग्राहकों से नोकझोंक होती रहती है। ग्राहकों का कहना है कि यदि मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा विवाद भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्ला, साहबदीन, भगवानदीन, सगीर अहमद, जमाल, संतोष निर्मल ने बताया कि जब व्यापारियों से सामान लेने जाते हैं तो वह सिक्के देते हैं। जब दूसरी दुकान पर सिक्का दिया जाता है तो व्यापारी लेने से साफ इंकार कर देते हैं। कहते हैं जहां से लाए हो, उसी दुकान से सामान खरीदो। उप जिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ल से बात की तो उन्होंने बताया कि कोई लिखित प्रार्थना पत्र देता है तो व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें