फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू स्कूली बस ने छात्रा को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू स्कूली बस ने छात्रा को कुचला, मौत
विज्ञापन

शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार को बेकाबू स्कूली बस ने एक छात्रा को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर स्थित अहलादगढ़ मजरे भवानीगढ़ के पास यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ, जब छात्रा साइकिल से स्कूल जा रही थी। वह कक्षा आठ की छात्रा थी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
रमईखेड़ा मजरे गूढ़ा की रहने वाली दीपांजलि (18) न्यू पब्लिक अकादमी इंटर कॉलेज भवानीगढ़ में इसी साल कक्षा आठ में प्रवेश लिया था और पढ़ने में होनहार थी। सुबह स्कूल जा रही थी। इसी दौरान शिवगढ़ की ओर से बच्चों को लेकर आ रही एसजेएस पब्लिक स्कूल बछरावां की बस ने उसे कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों व स्कूल स्टाफ ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां अधीक्षक डॉ. आरएस कुठार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

डॉ. कुठार ने बताया कि उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से ही उसकी मौत रास्ते में ही हो गई थी। मृतक के चाचा रामसजीवन ने बताया कि दीपांजलि का पिता दिनेश कुमार गौतम सूरत गुजरात प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करता है। यहां मां कमला देवी के सहारे उसके बच्चे श्वेतांजली, हर्षित पढ़ाई-लिखाई करते हैं। दीपांजलि अब इस दुनिया में नहीं रही। थानेदार लालचंद्र सरोज ने बताया कि दुर्घटना करने वाली एसजेएस पब्लिक स्कूल के बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिख कर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालय प्रधानाचार्य अनूप पांडेय ने बताया कि छात्रा पढ़ने में ठीक थी। उन्होंने शोक सभा करते हुए तत्काल विद्यालय में छुट्टी कर दी।
विज्ञापन


मां के नहीं थम रहे आंसू
दीपांजलि की मौत से मां कमला देवी के आंसू नहीं थम रहे हैं। मां का कहना है कि सुबह-सुबह रोज की तरह टिफिन बना करके बिटिया को बड़े प्यार से दिया और सड़क के किनारे-किनारे जाने की सलाह देते हुए स्कूल भेजा था। क्या पता था कि जिस बिटिया को 10 मिनट पहले स्कूल भेज रही हूं, उसके मरने की सूचना मिलेगी। छोटा भाई हर्षित व बड़ी बहन श्वेतांजली भी गमगीन हैं। परिवार के लोगों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें